
इटावा में जिला पर्यटन कार्यालय का नए कार्यालय का उद्घाटन
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा: आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को विकास भवन परिसर में जिला पर्यटन कार्यालय, इटावा के नवीन कार्यालय का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में पर्यटन अधिकारी मोहत मनोहर सिंह, डीपीआरओ, जिला दिव्यांग अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीएसटीओ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नवीन कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर जिले की पर्यटन विकास योजनाओं को सुचारु रूप से विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
—

