सिरमौर न्यायालय के लिपिक मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी को शीघ्र उपस्थिति के निर्देश
रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान ने सिरमौर व्यवहार न्यायालय में तलवाना लिपिक के पद पर कार्यरत श्री मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी को तत्काल कर्तव्य में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार त्रिपाठी आयु लगभग 55 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 14 संजय/नेहरू नगर रीवा, जिला न्यायपालिका रीवा में सहायक ग्रेड तीन के पद पर नियोजित होकर सिरमौर व्यवहार न्यायालय में तलवाना लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह 5 फरवरी 2025 से लगातार वर्तमान तक कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। उनके विरूद्ध श्री अजीत कुशवाहा निवासी हरदुआ तहसील सेमरिया द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत प्रस्तुत की गई है। इस संबंध में श्री त्रिपाठी को जवाब प्रस्तुत किया जाना है। प्रधान जिला एवं स्त्र न्यायाधीश ने श्री त्रिपाठी को तत्काल कर्तव्य में उपस्थित होने और शिकायत के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


