इटावा

राजपुर तमेरी में 3-4 संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए, ग्रामीणों में दहशत।

राजपुर तमेरी में 3-4 संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए, ग्रामीणों में दहशत।

 

जसवंतनगर/इटावा:  राजपुर तमेरी और आस-पास के क्षेत्र में आधी रात में ग्रामीणों ने 3 से 4 संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखे। घटना की जानकारी तुरंत UP112 को दी गई। बताया गया है कि पुलिस कर्मी करीब एक घंटे तक मौके पर रहे। इसके बाद धरवार चौकी प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डर का माहौल बन गया। ग्रामीण पूरी रात जागकर चौकसी करते रहे और कोई भी चैन से सो नहीं पाया। ग्रामीणों की मांग है कि इन संदिग्ध ड्रोन की तुरंत जांच की जाए। राजपुर तमेरी और आसपास के गांवों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। ग्रामीण रामसुंदर दुबे, श्याम सुन्दर व शैलेंद्र प्रजापति आदि लोग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से इस गंभीर मामले में ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button