रीवा

रोजगार मेला 29 अगस्त को मऊगंज में

रोजगार मेला 29 अगस्त को मऊगंज में

मऊगंज विशाल समाचार.युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय शहीद केदारनाथ स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊगंज में 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी धूत ट्रांसमिशन औरांगाबाद, आमधनी प्रा. लि. एमआरएस टायर्स गुजरात, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा. लि., मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, बजाज अलियाज प्रा.लि. तथा स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button