सीतामढ़ी

परिवार नियोजन के साधन अंतरा सबकुटेनिस की सेवा में सीतामढ़ी जिला को पहला स्थान

परिवार नियोजन के साधन अंतरा सबकुटेनिस की सेवा में सीतामढ़ी जिला को पहला स्थान

 

सीतामढ़ी कुणाल किशोर संवाददाता: परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अंतरा सबकुटेनिस (MPA-SC) की सेवा देने में सीतामढ़ी जिला पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुआ है l सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि 13 नए जिलों के चयनित स्वास्थ्य संस्थानों में अंतरा सबकुटेनिस कि सेवा का विस्तार जुलाई माह से किया गया था उनमें सीतामढ़ी जिला भी एक था l जिले को पहला स्थान पर काबिज होना यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है l इतने कम समय में जिले ने 380 लाभार्थियों को इसकी सेवा दे कर पहला स्थान प्राप्त किया है, पहले स्थान पर पहुँचना केवल स्वास्थ्य अधिकारियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटर और सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया की अहम भूमिका रही है l

उन्होंने कहा कि जिले की इस उपलब्धि के पीछे सटीक रणनीति साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, प्रशिक्षण और फॉलो-अप की व्यवस्था रही l गांव गांव जाकर काउंसलिंग करना और सही रिपोर्टिंग करना इस उपलब्धि की कुंजी है l उन्होंने कहा परिवार नियोजन कार्यक्रम का असली आधार आशा और आशा फैसिलिटेटर ही हैं l वे लोग सीधे घर-घर जाकर परिवारों को जागरूक करती हैं, दंपतियों को परिवार नियोजन के महत्व से अवगत कराती हैं और सुविधाएं उपलब्ध करवाती हैं l उनकी निष्ठा और समर्पण से ही लोग इस योजना से जुड़ पाए और सेवाओं का लाभ ले पाए l इस प्रक्रिया में न केवल रिपोर्टिंग मजबूत हुई बल्कि समाज में परिवार नियोजन को लेकर सकारात्मक वातावरण भी बना l सिविल सर्जन अखिलेश कुमार ने कहा कि जिला अंतर्गत लाभार्थियों में अंतरा सबकुटेनिस की बहुत अधिक मांग है, आने वाले समय में हमारा लक्ष्य और बेहतर प्रदर्शन करने का होगा और अंतरा सबकुटेनिस कि सेवा का विस्तार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हो इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमती माँगी जाएगी l

पीएसआई-इंडिया का सराहनीय सहयोग – डॉ. जेड जावेद (ACMO)

एसीमो डॉ. जेड जावेद ने कहा कि सीतामढ़ी कि सफलता में एक बड़ा कारण सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया का तकनीकी सहयोग से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा l उन्होंने कहा कि अभी तक 380 लाभार्थियों को अंतरा सबकुटेनियस की सेवा दी जा चुकी है जिनमें सोनबरसा ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र कोहबरवा में – 102, तिलंगी में – 73, APHC भूतही में – 74, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में – 90 एवं सदर अस्पताल सीतामढ़ी में – 41 लाभार्थियों को सेवा दी गयी है l पीएसआई इंडिया के सहयोग से रिपोर्टिंग प्रणाली सुदृढ़ हुई और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवता में सुधार आया l उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में बड़ा कदम है l

डीपीएम आसित रंजन ने कहा कि अंतरा सबकुटेनिस की सेवा में पहले स्थान पर जगह बनाना सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का विषय है l इसने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आशा- फैसिलिटेटर और सहयोगी संस्थाए एकजुट होकर काम करती है, तो किसी भी योजना को सफल बनाया जा सकता है l यह उपलब्धि केवल आकड़ो की सफलता नहीं बल्कि समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता की नई सोच का प्रतीक है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button