इटावा

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में खाद आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में खाद आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

पिछले साल से ज़्यादा खाद इस साल किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है 

 

खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है

किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकार पर विश्वास रखने की अपील की

रायबरेली/ लखनऊ विशाल समाचार 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार, रायबरेली में खाद आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, सहकारिता, पी०सी०एफ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्ष किसानों को 40 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध करायी गयी थी, जबकि इस वर्ष 26 अगस्त 2025 तक ही 49,791 मीट्रिक टन खाद किसानों तक पहुँचाई जा चुकी है। पूरी खरीफ सीजन में लगभग 66 हजार मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता अनुमानित है। इसके सापेक्ष अभी जनपद के भण्डार में 06 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है तथा 11 हजार मीट्रिक टन खाद की रैक रास्ते में है। इस प्रकार रायबरेली के किसानों के लिए खरीफ सीजन की आवश्यकता पूरी करने हेतु पर्याप्त खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है।

 

मंत्री सिंह ने कहा कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जनपद में खाद की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकार की व्यवस्था पर विश्वास रखें। परिवहन से जुड़ी कुछ असुविधाओं को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, जिन्हें कल से व्यवस्थित कर दिया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाये, जहाँ खाद आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के प्रतिनिधि प्रतिदिन समय पर उपस्थित रहेंगे। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों को तत्काल सहायता और शिकायतों का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button