सीतामढ़ी

सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा 30 यक्ष्मा मरीजों को लिया गया गोद।

सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा 30 यक्ष्मा मरीजों को लिया गया गोद

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी में आज दिनांक 27 8 2025 को सीतामढ़ी सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा 30 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराया गया मौके पर सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉक्टर अखिलेश कुमार , जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सीतामढ़ी डॉक्टर जेड जावेद, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, डीपीएस नोएडा खातून, प्रयोगशाला प्राविधिक मोहम्मद शमीम आजाद एवं कामेश्वर कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

माननीय सांसद महोदय द्वारा प्रत्येक वर्ष में 6 बार 30-30 यक्ष्मा मरीजों को अपने द्वारा न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराने का वादा किया गया एवं सभी जनप्रतिनिधियों से बढ-चढ़कर यक्षमा मरीजों को निश्चय मित्र बनकर सहायता करने का अपील किया गया। सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉक्टर अखिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी 10 यक्षमा मरीजों को गोद लेकर प्रत्येक माह न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं । जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा बताया गया कि माननीय सांसद महोदय द्वारा विगत माह में भी 30 यक्षमा मरीजों को गोद लेकर न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराया गया तथा भविष्य में भी वर्ष में 6 बार सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। लेखापाल रंजन शरण द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले में 4950 यक्षमा मरिज आन- ट्रीटमेंट है जिनमें से लगभग 1250 मरीजों को निश्चय मित्र की सहायता से न्यूट्रीशनल सपोर्ट प्रत्येक माह दिया जा रहा है जो लक्ष्य से काफी कम है जिसके लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों , व्यापारीगण एवं समाज के समृद्ध व्यक्तियों से सहयोग अपेक्षित है बगैर जन भागीदारी के सभी मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराना संभव नहीं है। अंत में उपस्थित सभी लोगों द्वारा ” टीबी हारेगा देश जीतेगा” का उदघोष करते हुए कार्यक्रम की कार्रवाई समाप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button