सीतामढ़ी

“आपदा नही हो भारी यदि पूरी हो तैयारी”

“आपदा नही हो भारी यदि पूरी हो तैयारी”

विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी में आज दिनांक – 02.09.25 को जिला प्रशासन सीतामढ़ी के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के तत्वावधान में अपर समाहर्ता बृज किशोर पांडे की अध्यक्षता में NDRF ( राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ) टीम द्वारा समाहरणालय स्थित विमर्श भवन में FAMILIARISATION EXERCISE का आयोजन किया गया । उक्त प्रशिक्षण में NDRF के द्वारा बताया गया कि आपदा किसे कहते हैं, आपदाओं की तैयारी ,प्रत्युत्तर और रिकवरी के विषय PPT के माध्यम से समझाया गया । इसके उपरांत CPR के बारे में डेमोस्ट्रेशन कर के और स्नैक बाइट के विषय पर पीपीटी के माध्यम से समझाया गया । इसके साथ ही 3 सितंबर 2025 से जिले के प्रखंडों में NDRF टीम के द्वारा मॉकड्रिल का भी कार्यक्रम प्रस्तवित हैं ।प्रशिक्षण में जिले के सभी विभाग के साथ जिले में कार्यरत NGOs के कर्मीयो ने प्रतिभाग किया । अपर समाहर्ता बृज किशोर पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से प्रशिक्षण का समापन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button