रीवा

जिले में अब तक 743.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 743.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

 

रीवा अनिल सिंह मऊगंज: जिले में एक जून से अब तक 743.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में 3 सितम्बर को 5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 20 मिलीमीटर वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1016.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 753.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 1124 मिलीमीटर, सिरमौर में 645.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 572 मिलीमीटर, सेमरिया में 653 मिलीमीटर, मनगवां में 696 मिलीमीटर तथा जवा में 485 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गतवर्ष इसी अवधि में 468.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button