सीतामढ़ी

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

सीतामढ़ी | कुणाल किशोर सीतामढ़ी 

 

सीतामढ़ी डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव की रहने वाली काजल खातून की प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टर व स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

 

परिजनों का कहना है कि महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया और समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर विरोध जताया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल सर्जन ने मामले की जांच का आदेश देते हुए कहा कि यदि डॉक्टर या स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button