Uncategorized

टाटा मोटर्स के कॅमर्शियल वाहनों के ग्राहकों को मिलेगा जीएसटी कटौती का पूरा लाभ

टाटा मोटर्स के कॅमर्शियल वाहनों के ग्राहकों को मिलेगा जीएसटी कटौती का पूरा लाभ

मुंबई|विशाल समाचार 

मुंबई: भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, टाटा मोटर्स ने आज घोषणा की कि वह अपने कमर्शियल वाहनों की संपूर्ण रेंज पर हाल ही में की गई जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। यह बदलाव 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा, जब संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी।

 

इस घोषणा के बारे में श्री गिराश वाघ, एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, टाटा मोटर्स ने कहा, “कमर्शियल गाडि़यों वाहनों पर जीएसटी को 18% तक कम करना भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने का एक बड़ा और सही समय पर उठाया गया कदम है। माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण और माननीय वित्त मंत्री के नेतृत्व में जीएसटी परिषद के सुधारों से प्रेरित होकर, टाटा मोटर्स पूरे देश में अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों पर जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के लिए गर्व महसूस करता है। हमारी विश्वसनीय विरासत और आधुनिक वाहनों व मोबिलिटी समाधानों के साथ, हम उन लोगों के लिए हमेशा पहली पसंद बने रहते हैं जो भारत को आगे बढ़ाते हैं—व्यवसायों को मजबूत करते हैं, मोबिलिटी को आसान बनाते हैं और विकास को गति देते हैं।”

 

कमर्शियल गाडि़यां भारत की अर्थव्यवस्था की बैकबोन हैं। ये लॉजिस्टिक्स को शक्ति देते हैं, व्यापार को बढ़ावा देते हैं और देश के हर कोने को जोड़ते हैं। टाटा मोटर्स अपनी कमर्शियल गाडि़यों की कीमतें कम करके ट्रांसपोर्टर्स, फ्लीट ऑपरेटर्स और छोटे व्यवसायियों के लिए खर्च को और कम करना चाहता है। इससे नए और बेहतर वाहनों को अपनाने में तेजी आएगी, जिससे ट्रांसपोर्टर्स अपनी लागत घटा सकेंगे, काम को और बेहतर कर सकेंगे और अधिक मुनाफा कमा सकेंगे।

टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाडि़यों पर संभावित मूल्य कटौती, जो 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी, नीचे दी बताई गई है। हम ग्राहकों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान डिलीवरी के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी जल्दी बुक करने के लिए प्रोत्‍साहित करते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button