विकसित भारत@2047 मिशन के तहत इटावा में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन
इटावा: विशाल समाचार
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया है कि विकसित भारत@2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा इस मिशन को जनपद इटावा में दिशा प्रदान करने एवं पथ-प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। यह विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम – अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर – कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन – पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी दिनांक 09.09.2025 एवं 10.09.2025 को जनपद इटावा में निम्नलिखित कार्यक्रमों के अनुसार वार्ता करेंगे :



