
जिलाधिकारी ने परसौनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, लापरवाह कर्मियों के वेतन स्थगित
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
बेलसंड,: जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज परसौनी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर कई कर्मियों के वेतन स्थगित कर प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डॉ. सैयद तौसीफ अहमद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी – लगातार शिकायतें मिलने पर वेतन स्थगित।
डॉ. संतोष कुमार – ड्यूटी में अनुपस्थिति के कारण वेतन स्थगित।
अविनाश कुमार, बीएचएम – कार्य में लापरवाही व शिकायतों के गंभीर होने पर वेतन स्थगित, विभागीय कार्रवाई प्रारंभ।
प्रेम कुमार, प्रधान सहायक – लगातार शिकायतों और शिथिलता के कारण वेतन स्थगित।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने दवा भंडारण, साफ-सफाई, टीकाकरण, प्रसव सुविधा सहित सभी मानकों में सुधार के आदेश दिए।
निरीक्षण में डॉ. जेड. जावेद, प्रभारी सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी परसौनी और डीपीएम (हेल्थ) श्री असीत रंजन भी उपस्थित थे।



