सीतामढ़ी

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

सीतामढ़ी : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 9,888 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता टीम को सशस्त्र बलों के साथ प्रतिनियुक्त किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, बायोमैट्रिक पहचान और जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड जैसी किसी भी सामग्री के साथ प्रवेश वर्जित है।

इन नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी आगामी 5 वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित रहेंगे।

जिला साइबर सेल और सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय की सोशल मीडिया टीम परीक्षा और अफवाहों पर लगातार निगरानी रखेगी।

परीक्षा संचालन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष: 06226—250317 / 250318 (विमर्श सभा कक्ष)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button