
पुणे में हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्था की मासिक बैठक संपन्न
पुणे, विशाल समाचार
हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्था की मासिक बैठक पुणे महानगर संघचालक श्री रवींद्रजी वंजारवाडकर की विशेष उपस्थिति और संस्था के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमारजी गोयल की अध्यक्षता में पुणे शहर के विभिन्न मठ-मंदिरों के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के कोषाध्यक्ष महेशराव सूर्यवंशी का सम्मान कर की गई। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री श्री किशोर येनपूरे भी उपस्थित थे।
हाल ही में इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय बैठक के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मठ-मंदिर, स्कूल, कॉलेज, मातृशक्ति, प्रशासनिक और युवा विभागों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री कृष्णकुमारजी गोयल के हस्ते पुणे महानगर संघचालक श्री रवींद्रजी वंजारवाडकर का विशेष सम्मान किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री गोयल ने कहा कि “इस संस्था का कार्य सभी सदस्यों के सहयोग से पूरे विश्व में पहुंचेगा और समाज में प्रतिष्ठित होगा।”
कार्यक्रम के समापन पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री वंजारवाडकर ने कहा कि “संघ की शताब्दी के अवसर पर सभी मठ-मंदिरों को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत में कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे, अस्पृश्यता का अंत हो, परिवार व्यवस्था मजबूत बने और प्रत्येक नागरिक धर्म तथा राष्ट्र को सर्वोपरि माने।”
इस अवसर पर स्वामी नारायण के विश्वस्त श्री राधेश्याम अग्रवाल, फर्गुसन कॉलेज के उप प्राचार्य डी. डी. कुंभार, शेगाव की अनुपमा ताई दरक, धर्मादाय एड. कीर्ती कोल्हटकर, गंगानाथ महाराज ट्रस्ट के सिद्धेश कांबळे, शिव मंदिर के विश्वस्त अशोक शेठ रुकारी, अयप्पा स्वामी विश्वस्त राजन बाबू, सबरीमाला विश्वस्त निमिष नायर, शिक्षा प्रमुख शैलेन्द्र प्रधान, सोनिया श्रॉफ, सीए सुनील सुरतवाला, तर्पण संस्था के राजेश मेहता, केशव शंखनाद की विद्या घाणेकर, एनजीओ की वैशाली ताई लवांडे, वृक्षमित्र प्रकाश ढगे, कागदपत्र विभाग के उदयराव कुलकर्णी, चिंचवड प्रमुख राहुल जाधव, युवा विभाग के अथर्व नवसारीकर, एड. शशांक क्षीरसागर, प्रणव शेठ, विक्रम शेठ, सुवर्ण युग बैंक के संचालक राजाभाऊ पायमोडे, पतंजलि संस्था के प्रमुख बापू पडलकर, पुणे मनपा के पूर्व उपायुक्त जयंतजी पवार, नितीन पाटणकर, संजय गांधी, दिलीप गांधी, राजेश अग्रवाल, सचिन साठे और मनोज आवाले समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्री संदीप सारडा ने किया। बैठक का समारोप सामूहिक पसायदान के गायन से हुआ।


