पूणे

पुणे में ‘उमंग’ – दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित वस्तुओं का विशेष प्रदर्शन

पुणे में ‘उमंग’ – दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित वस्तुओं का विशेष प्रदर्शन

 

पुणे डीएस तोमर:  9822794568

पुणे:  मिर्ज़ारूट एक्ज़िबिटर्स की ओर से दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित विविध हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री ‘उमंग’ आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 13 और 14 सितंबर को गो. एल. आपते सभागृह, डेक्कन जिमखाना, पुणे में सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगी।

तीसरे वर्ष लगातार आयोजित इस प्रदर्शनी में कुल 35 स्टॉल होंगे, जिनमें मेनबत्तियाँ, पंतियाँ, रंगोली, सजावटी सामान, आकाशकंदील, भेट-पाकीट, भेट-कार्ड, चॉकलेट्स, फराळ, पीठे, साबुन और सौंदर्य प्रसाधन जैसी हस्तनिर्मित वस्तुएँ प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसमें व्यक्तिगत और व्यावसायिक संस्थाएँ भी भाग लेंगी।

इस वर्ष प्रदर्शनी में प्रमुख सहयोगियों के रूप में कंपनी लिमिटेड, पुणे वेस्टेंड, रोट्रेक्ट क्लब ऑफ पुणे और रॉयल टेच सेंसेज इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और स्थानीय कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें प्रोत्साहन देना है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 के पूर्व प्रांतपाल श्री मोहन पलेशा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

डॉ. सुवर्णखा देवधर और स्नेहल कुलकर्णी, मिर्ज़ारूट एक्ज़िबिटर्स, ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से पुणे के नागरिक हस्तनिर्मित वस्तुओं का अनुभव कर सकेंगे और स्थानीय कलाकारों व व्यवसायियों को समर्थन प्रदान कर सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button