
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी विशाल समाचार: पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में यातायात थाना पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जांच अभियान के तहत बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सड़क सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रख रही है। इस सघन जांच अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना और यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।



