पूणे

नवरात्रि के अवसर पर चित्रकार तानाजी अवघडे की ‘ऊर्जा’ चित्र प्रदर्शनी 28 सितंबर तक

नवरात्रि के अवसर पर चित्रकार तानाजी अवघडे की ‘ऊर्जा’ चित्र प्रदर्शनी 28 सितंबर तक

 

पुणे :आगामी नवरात्रि पर्व पर पुणे के कला-प्रेमियों को आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक चिन्हों की शक्ति का साक्षात्कार करने का अवसर मिलेगा। प्रसिद्ध चित्रकार तानाजी अवघडे की ‘ऊर्जा – एक आध्यात्मिक अनुभूति’ नामक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन इसी संदर्भ में किया जा रहा है।

 

यह प्रदर्शनी घोले रोड स्थित राजा रवि वर्मा आर्ट गैलरी में मंगलवार, 23 सितंबर से रविवार, 28 सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार, 23 सितंबर को सायं 5 बजे होगा। इस अवसर पर कुमार कॉर्प के प्रबंध निदेशक हितेश जैन तथा पुणे आयकर विभाग के आयुक्त डॉ. नितीन वाघमोडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

उद्घाटन के बाद यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 7 बजे तक सभी के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी। इस आयोजन को कुमार कॉर्प, आर्ट टू डे गैलरी और आर्ट टू डे फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त है।

 

इस चित्र प्रदर्शनी में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतीकों और चिन्हों के माध्यम से आध्यात्मिकता की अनुभूति कराई जाएगी। जीवन-दर्शन और दार्शनिक विचारों को ज्यामितीय रूपों में प्रस्तुत करने का प्रयास इसमें किया गया है। चित्रकार तानाजी अवघडे का कहना है कि इस अवसर पर दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक जगत का अनुभव होगा। प्रदर्शनी में ऐक्रेलिक, जलतरंग और तैलचित्रों का संग्रह देखने को मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button