पूणे

मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री’ — डेंगू से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान  

मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री— डेंगू से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान

 

पुणे, विशाल सिंह: मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से, डाबर का सबसे लोकप्रिय व्यक्तिगत उपयोग वाला मच्छर निरोधक ब्रांड ओडोमॉस ने पुणे में ‘मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री’ नामक एक व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है।

इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को डेंगू के बारे में जानकारी देना और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय समझाना है।

इस पहल के तहत ओडोमॉस की टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों में जागरूकता फैलाएगी और उन्हें निःशुल्क ओडोमॉस मच्छर निरोधक क्रीम वितरित करेगी। साथ ही, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर डेंगू से बचाव पर विशेष जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

पुणे में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर देश सेवा फाउंडेशन के नरेंद्र पारखे, किशोर भालके, सुनील चव्हाण तथा डाबर इंडिया लिमिटेड के दिनेश कुमार उपस्थित थे।

डाबर इंडिया लिमिटेड के होम केयर विभाग के मार्केटिंग प्रमुख वैभव राठी ने कहा, “ओडोमॉस का उद्देश्य लोगों को डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए हमने यह सामाजिक अभियान शुरू किया है। हाल के महीनों में डेंगू के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है, इसलिए लोगों को उचित बचाव उपायों की जानकारी देना बेहद ज़रूरी है। इस अभियान के ज़रिए हम समाज में डेंगू के प्रति जागरूकता लाना चाहते हैं।”

डाबर इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा, “डेंगू से बचाव के लिए रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करना बहुत आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि लोग स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। ‘मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

डेंगू फैलाने वाले मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं, इसलिए वयस्कों के साथ बच्चों की सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। घर के अंदर हों या बाहर, ओडोमॉस पूर्ण मच्छर सुरक्षा प्रदान करता है और जानलेवा बीमारियों से बचाव करता है।

डॉ. सचिन क्षीरसागर ने कहा, “दिन हो या रात, घर में हों या बाहर — हमेशा ओडोमॉस लगाएं और खुद के साथ अपने परिवार को भी मच्छरों से है  सुरक्षित रखें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button