
सीतामढ़ी में दूसरे दिन 395 सेवा मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
सीतामढ़ी, विशाल समाचार— बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत सेवा मतदाताओं, विशेष मतदाताओं तथा निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों के लिए डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) से मतदान का कार्य आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
नोडल पदाधिकारी, पोस्टल बैलेट कोषांग ने बताया कि शनिवार को परिहार में 61, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में 85, रीगा में 34, बथनाहा में 79, बेलसंड में 14, रुन्नीसैदपुर में 33, बाजपट्टी में 43, तथा सुरसंड में 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 395 मतदान संपन्न हुए।
सेवा मतदाताओं, विशेष मतदाताओं, हिरासत में रखे गए निर्वाचकों, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों, पुलिस बल, सेक्टर/जोनल पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर, ड्राइवर एवं सफाई कर्मियों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया कि मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र से मतदान के लिए NSDAV पब्लिक स्कूल, डुमरा में आठ फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।
यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक चलेगी, और मतदान का समय प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित किया



