खेल

आईएफएससी एशियाई के चैंपियनशिप के दूसरे दिन कोरिया का दबदबा — पिंपरी चिंचवड़वासियों ने देखा नन्हे खिलाड़ियों का रोमांचक प्रदर्शन

आईएफएससी एशियाई के चैंपियनशिप के दूसरे दिन कोरिया का दबदबा पिंपरी चिंचवड़वासियों ने देखा नन्हे खिलाड़ियों का रोमांचक प्रदर्शन

 

पिंपरी चिंचवड़, विशाल समाचार 

पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका, महाराष्ट्र स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन (MSCA) और इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “आईएफएससी एशियन यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025” का आयोजन पिंपळे सौदागर स्थित योगा पार्क में जारी है।

दूसरे दिन पिंपरी चिंचवड़ के नागरिकों ने बाल खिलाड़ियों का जबरदस्त रोमांच और दीवार चढ़ाई का अद्भुत प्रदर्शन देखा। कठिन चढ़ाई के हर क्षण में खिलाड़ियों की हिम्मत और तकनीक की परीक्षा होती दिखी।

इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन कोरिया और जापान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पीसीएमसी क्लाइंबिंग वॉल पर आयोजित इस स्पर्धा में एशिया के 13 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह स्पर्धा 4 नवम्बर तक योगा पार्क, पिंपळे सौदागर में जारी रहेगी।

दूसरे दिन के विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे —

15 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की बॉल्डर स्पर्धा

इस वर्ग में जापान और कोरिया की खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखा।

स्वर्ण पदक – हारू माकिता (जापान) – 84.9 अंक

रजत पदक – नाना किमुरा (जापान)

कांस्य पदक – नो युन सिओ (कोरिया)

भारत की अमियरा खोसल्ला ने 12वां स्थान प्राप्त किया, जबकि शरयू हांडे (22वां) और संगीता तियु (25वां) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

15 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की बॉल्डर स्पर्धा

इस वर्ग में कोरिया और जापान के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर रही।

स्वर्ण पदक – जुंगयून चोई (कोरिया)

रजत पदक – को ह्विचान (कोरिया)

कांस्य पदक – कोटारो कावामोटो (जापान)

भारत के सुकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8वां स्थान हासिल किया। वहीं देबाशीष महतो (15वां) और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

13 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की लीड स्पर्धा

इस वर्ग में कोरिया के खिलाड़ियों ने सभी पदक जीतकर पूर्ण वर्चस्व कायम किया।

स्वर्ण पदक – जुनह्योक को (कोरिया)

रजत पदक – लिम सिह्युन (कोरिया)

कांस्य पदक – वाँग युएत शिंग राफेल (हांगकांग)

भारत के मोरा बुरियुली (7वां) और शंकर सिंह कुंतिया (8वां) ने दमदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।

13 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की लीड स्पर्धा

इस वर्ग में भी कोरियाई खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।

स्वर्ण पदक – किम हायउन (कोरिया)

रजत पदक – पार्क हायुल (कोरिया)

कांस्य पदक – ली जियुन (कोरिया)

भारत की ध्रुवी पदवाल ने 8वां स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। मनीषा हांसदा और मीरा चौधरी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button