
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और ह्यूंडई VENUE N Line की हुई वैश्विक लॉन्चिंग
Pune : ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और VENUE N Line की वैश्विक लॉन्चिंग के साथ ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। इस लॉन्चिंग से नई बोल्ड डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को नई पहचान मिलेगी। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में गेम चेंजर के रूप में ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और VENUE N Line में टेक्नोलॉजी की खास झलक दिखेगी। हर ड्राइव को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा कनेक्टेड बनाने के ब्रांड के प्रोग्रेसिव विजन को दर्शाते हुए ये मॉडल्स गो बियॉन्ड की रणनीति को मजबूत करते हैं। ज्यादा की चाहत रखने वाले और हर सफर में शानदार अनुभव चाहने वालों के लिए डिजाइन इन दोनों एसयूवी से बेहतर स्टाइल, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और थ्रिलिंग परफॉर्मेंस का अनुभव होगा। INR 7 89 900 (ex-showroom) रुपये की शुरुआती कीमत के साथ ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE मोबिलिटी के फ्यूचर को लोगों की आसान पहुंच में लाएगी और नई पीढ़ी की उम्मीदों को वास्तविकता के रूप में साकार करेगी।
लॉन्च के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री उनसू किम ने कहा, ‘एच एम आई एल में भारत को लेकर हमारी प्रतिबद्धता बहुत गहरी है। हमने हाल ही में 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की घोषणा की है, जो यहां के शानदार बाजार को लेकर हमारे लॉन्ग टर्म विजन को दिखाता है। ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। हमने अपने अत्याधुनिक पुणे मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट से 2030 तक 26 प्रोडक्ट्स तैयार करने की योजना बनाई है और यह उनमें से पहला है। ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और ह्यूंडई VENUE N Line की लॉन्चिंग ऑटोमोटिव एक्सीलेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय पड़ाव है।’
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और ह्यूंडई VENUE N Line को पेश करते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीओओ श्री तरुण गर्ग ने कहा, ‘2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से ह्यूंडई VENUE हमारी एसयूवी लाइनअप में सबसे सफल नाम है। इसकी 7 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हुई है और इसने लगातार भारत की टॉप 3 कॉम्पैक्ट एसयूवी में जगह बनाई है। VENUE ने ह्यूंडई की एसयूवी लीडरशिप को मजबूती देने और एक प्रोग्रेसिव एवं कस्टमर-सेंट्रिक ब्रांड के रूप में हमारी पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परफॉर्मेंस चाहने वाले युवाओं, महत्वाकांक्षी वर्किंग प्रोफेशनल्स की पसंद ह्यूंडई VENUE डायनामिक अर्बन मोबिलिटी और स्पिरिटेड इंडीविजुएलिटी का प्रतीक बन गई है। ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE और ह्यूंडई VENUE N Line की लॉन्चिंग के साथ हम सफलता की इस कहानी को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। नई ह्यूंडई VENUE में खास डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सुपीरियर सेफ्टी और शानदार प्रदर्शन को साथ लाया गया है, जिससे यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नए मानक बना रही है। यह ह्यूंडई मोटर इंडिया के लिए गर्व का क्षण भी है, क्योंकि ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE को अब एक्सक्लूसिव तरीके से ग्लोबल मार्केट के लिए भारत में मैन्यूफैक्चर किया जा रहा है। यह ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के विजन और ह्यूंडई मोटर कंपनी की ग्लोबल स्ट्रेटजी में एच एम आई एल की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है।’
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE,शानदार एक्सटीरियर:
अपने कॉन्फिडेंट स्टांस, पावरफुल यूनिक लैंग्वेज और स्ट्राइकिंग प्रजेंस के साथ ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE सड़क पर खास मौजूदगी का एहसास देती है। इसके टॉलर और वाइडर बॉडी डायमेंशन से इस एसयूवी के कॉन्फिडेंट स्टांस की झलक दिखती है, जिससे पावरफुल एवं यूनिक एसयूवी के रूप में इसकी छवि मजबूत होती है।
एक्सटीरियर के प्रमुख बिंदु:
· डायमेंशन (mm): 3995 (लंबाई) * 1800 (चौड़ाई) * 1665 (ऊंचाई) * 2520 (व्हीलबेस)
· टॉलर एवं वाइडर डायमेंशन (मौजूदा VENUE से 48 मिमी टॉलर और 30 मिमी वाइडर)
· क्वाड बीम एलईडी हेडलैंप
· ट्विन हॉर्न एलईडी डीआरएल
· होराइजन एलईडी पोजिशनिंग लैंप
· रियर होराइजन एलईडी टेल लैंप
· डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल
· ब्रिज टाइप रूफ रेल्स
· सिग्नेचर सी-पिलर गार्निश
· इन-ग्लास वेन्यू एम्ब्लम
स्टाइलिश इंटीरियर
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE के इंटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे एक कनेक्टेड लाइफस्टाइल-फर्स्ट एक्सपीरियंस मिलता है। मॉडर्न डिजाइन एवं प्रीमियम मैटेरियल को स्टाइलिश एवं स्पेशियस इंटीरियर के साथ मिलाते हुए यह कार अर्बन ड्राइविंग को नई परिभाषा देती है। कम्फर्ट एवं वर्सटैलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस मॉडल से फ्रंट एवं रियर पैसेंजर्स को पर्याप्त जगह मिलती है। इसे हर सफर को खास बनाने के लिए स्मार्ट डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
इंटीरियर के प्रमुख बिंदु:
· लंबा व्हीलबेस -2520 मिमी (मौजूदा VENUE से 20 मिमी ज्यादा)
· 62.5 सेमी (12.3 इंच + 12.3 इंच) के कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले
· रियर विंडो सनशेड· VENUE ब्रांडिंग वाली डुअल टोन वाली लेदर^ सीटें
· सराउंड एम्बिएंट लाइटिंग के साथ कॉफी टेबल सेंटर कंसोल· क्रैश पैड पर एम्बिएंट लाइटिंग (मून व्हाइट)· टेराजो- टेक्स्चर्ड क्रैश पैड फिनिश
· प्रीमियम लेदर^ आर्मरेस्ट
· डी-कट स्टीयरिंग व्हील
· इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीटें
· 2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीटें
· रियर एसी वेंट
बेहतरीन टेक्नोलॉजी:
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक लंबी छलांग है, जो इन-कार कन्वीनियंस एवं डिजिटल एक्सपीरियंस को नई परिभाषा देगी। NVIDIA द्वारा एक्सलरेट ह्यूंडई की एडवांस्ड ccNC (कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट) के साथ ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE में 31.24 सेमी (12.3 इंच) ccNC नेविगेशन सिस्टम दिया गया है, जिससे पूरी दुनिया आपकी अंगुलियों पर आ जाती है। यह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सिर्फ एक कार नहीं है, यह आपका पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट हब है, आपका टेक-सैवी को-पायलट है और सुगम इनोवेशन की दुनिया में कदम रखने का गेटवे है।
प्रमुख टेक्नोलॉजी हाइलाइट्स:
31.24 सेमी (12.3”) ccNC नेविगेशन सिस्टम, NVIDIA द्वारा एक्सलरेटेड
31.24 सेमी (12.3”) फुल डिजिटल डिस्प्ले क्लस्टर
बोस प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम
फ्रंट रो वेंटिलेटेड सीटें
सराउंड व्यू मॉनिटर (एसवीएम)
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो / एप्पल कारप्ले
वॉइस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ
20 तक ओवर-द-एयर (ओटीए) व्हीकल अपडेट्स में सक्षम कंट्रोलर्स
70 ह्यूंडई ब्लू लिंक कनेक्टेड कार फीचर्स
ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनीटर (बीवीएम)
एडवांस्ड सेफ्टी:
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE में सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा गया है। बेहतर स्ट्रक्चरल इंटेग्रिटी, अत्याधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ इससे बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। 16 इंटेलीजेंट फीचर्स के साथ ह्यूंडई स्मार्टसेंस एडीएएस लेवल 2 और 71 प्रतिशत हॉट स्टाम्पिंग, अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ स्टील, एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील एवं हाई स्ट्रेंथ स्टील से तैयार बॉडी के साथ ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे हर सफर में पूरी सुरक्षा और मन का पूरा सुकून मिले।
प्रमुख सेफ्टी फीचर्स:
· सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड के रूप में 33 सेफ्टी फीचर्स के साथ 65 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
· इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
· हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी)
· इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ
· सराउंड व्यू मॉनीटर (एसवीएम),· सभी 4 डिस्क ब्रेक,· 6 एयरबैग
· टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन· टेलीमैटिक स्विच के साथ इलेक्ट्रो क्रोमिक मिरर (ईसीएम),· सभी सीटों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट,· रोलओवर सेंसर,शानदार परफॉर्मेंस:
ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE को विशेष रूप से शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने और पावरट्रेन की बड़ी रेंज के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। बोल्ड एवं डायनामिक कॉम्पैक्ट एसयूवी में अत्याधुनिक ड्राइव टेक्नोलॉजी को प्रिसाइजन ट्यून्ड क्षमताओं के साथ मिलाया गया है, जिससे हर रास्ता खेल के मैदान जैसा लगता है। बात चाहे एफिशिएंसी की हो या एक्सलरेशन की, ऑल-न्यू ह्यूंडई VENUE में पावरट्रेन की व्यापक रेंज दी गई है, जिससे अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल एवं प्रेफरेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इंटेलीजेंट ड्राइव कंट्रोल के साथ इससे हर तरह के रास्ते पर पावर, एजिलिटी और स्मूद हैंडलिंग का अनुभव मिलता है।
प्रमुख परफॉर्मेंस हाइलाइट्स:
ग्राहकों को पावरट्रेन की बड़ी रेंज में से चुनने का मौका मिलेगा, जिनमें Kappa 1.2 l MPi पेट्रोल, Kappa 1.0 l Turbo GDi पेट्रोल और U2 1.5 l CRDi डीजल के विकल्प शामिल हैं।
Kappa 1.2 l MPi पेट्रोल: रोजाना की ड्राइविंग के लिए स्मूद, भरोसेमंद और परफेक्ट पावरट्रेन, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
Kappa 1.0 l Turbo GDi पेट्रोल: एक टर्बो पावरट्रेन, जिससे ज्यादा पावरफुल एक्सपीरियंस चाहने वालों को थ्रिलिंग एक्सलरेशन मिलेगा। इस पावरट्रेन को पीक परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आइडल स्टॉप एंड गो (आईएसजी) के साथ एडवांस्ड 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है।
U2 1.5 l CRDi डीजल: बिना किसी समझौते के परफॉर्मेास की चाहत रखने वालों के लिए डिजाइन किए गए डीजल पावरट्रेन से बेहतरीन फ्यूल इकोनॉमी के साथ शानदार प्रदर्शन मिलता है। यह पावरट्रेन 6-स्पीड मैनुअल और हाल ही में पेश किए गए 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है।


