टीईटी परीक्षा से संबंधित सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें – अनुराधा ओक
पुणे, विशाल समाचार: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के संबंध में यूट्यूब चैनलों, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और प्रसार माध्यमों के जरिए फैलाई जा रही गलत और भ्रामक खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील परीक्षा परिषद की आयुक्त अनुराधा ओक ने की है।
परीक्षा से जुड़ी अधिकृत व अद्ययावत जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट https://www.mscepune.in तथा http://mahatet.in पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी तरह की गलत या भ्रामक अफवाहों पर विश्वास करके होने वाले नुकसान के लिए उम्मीदवार स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे, यह बात गंभीरता से ध्यान में रखनी चाहिए, ऐसा भी श्रीमती ओक ने कहा है।


