पूणे

पुणे जिलास्तरीय युवा महोत्सव संपन्न

पुणे जिलास्तरीय युवा महोत्सव संपन्न

 

युवाओं में कौशल और नई संकल्पनाओं को अवसर देने की जरूरत – युवराज पाटील

 

पुणे विशाल समाचार: भारत युवाओं का देश है, और अगर इन युवाओं के कौशल को प्रोत्साहन दिया जाए तथा उनकी नई संकल्पनाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिले, तो वे विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे, ऐसा मत जिल्हा माहिती अधिकारी युवराज पाटील ने व्यक्त किया।

 

क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय, जिल्हा क्रीडा अधिकारी कार्यालय, पुणे, मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त विद्यमान से आयोजित जिल्हास्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन 4 नवम्बर 2025 को आबेदा इनामदार कॉलेज, आझम कॅम्पस, पुणे में जिल्हा माहिती अधिकारी युवराज पाटील तथा दिग्दर्शक व अभिनेता डॉ. राहुल बळवंत के हस्ते किया गया।

 

श्री पाटील ने कहा कि विश्व के कई देशों में युवाओं की संख्या घट रही है, ऐसे में भारत के कुशल युवाओं की मांग आने वाले समय में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कौशल को निखारने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करना चाहिए। भविष्य में भारत के युवाओं की प्रतिभा का लाभ अन्य देशों को भी होगा।

 

श्री लकडे ने कहा कि विजेता प्रतिभागी आगे विभागीय और राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कलाकार और स्पर्धक अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

 

डॉ. राहुल बळवंत ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। यह महोत्सव तरुणाई की कला, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा।

 

महोत्सव में युवाओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

इस महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, कथा लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व, कविता लेखन, नवीन उपक्रम (विज्ञान प्रदर्शन) आदि स्पर्धाओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के कुल 192 युवक-युवतियों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और कौशलविकास विषयक सात स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

 

जिल्हास्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रावीण्य प्रमाणपत्र और सन्मानचिन्ह देकर सन्मानित किया गया। प्रथम और द्वितीय क्रमांक प्राप्त टीम आगे विभागीय तथा राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में सहभागी होंगी।

 

इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी दादासाहेब देवकते, अश्विनी हत्तरगे, राष्ट्रीय युवा पुरस्कारार्थी डॉ. आफताव अन्वर शेख, प्राचार्य चाफईस कॉलेज तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ताहीर आसी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय एकात्मता संघटना), आबेदा इनामदार महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रोशन आरा शेख, मेरा युवा भारत जिल्हा समन्वयक श्री शेटे, चव्हाण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button