पूणे

महाबिज़ 2026 : पुणे के उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसरों का मंच

महाबिज़ 2026 : पुणे के उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसरों का मंच

 

पुणे, विशाल सिंह — दुबई स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संस्था GMBF Global की ओर से आयोजित होने वाला महाबिज़ 2026 वैश्विक व्यावसायिक अधिवेशन, पुणे के लिए एक विशेष महत्व का अवसर माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम (GMBF) ग्लोबल, दुबई–यूएई के अध्यक्ष डॉ. सुनील मांजरेकर, महासचिव श्री विवेक कोल्हटकर, आयोजन सचिव श्री नितिन सास्तेकर, मीडिया निदेशक श्री अशोक सावंत, मीडिया एवं संचार (भारत) प्रमुख श्री दिलीप खेड़ेकर, श्री देवा सोलंकी, श्री जितेंद्र जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

पुणे और महाबिज़ का संबंध

पुणे महाराष्ट्र का औद्योगिक, शैक्षणिक और तकनीकी केंद्र है, जहां के उद्यमी हमेशा नई संभावनाओं का स्वागत करते आए हैं। दुबई में 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले महाबिज़ 2026 में पुणे के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के व्यवसायी बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है।

महाबिज़ के पुणे रोडशो का आयोजन 7 नवम्बर को पत्रकार भवन और MCCIA में किया जाएगा, जिससे पुणे के उद्यमियों को इस वैश्विक मंच से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

पुणेकरों का अपेक्षित सहभाग

 

पुणे की उद्योग संस्थाएं, चैंबर्स और व्यावसायिक नेटवर्क — जैसे कि MCCIA, Saturday Club, BBNG और GIBF — को महाबिज़ 2026 में सक्रिय भूमिका निभाने का निमंत्रण दिया गया है।

 

इस पहल के माध्यम से पुणे का व्यापार जगत निर्यात, आयात, तकनीकी साझेदारी और निवेश के क्षेत्र में GCC एवं अफ्रीकी बाजारों तक अपनी पहुँच बना सकेगा।

पुणे को मिलने वाले लाभ

वैश्विक नेटवर्किंग: दुबई के माध्यम से नए बाजारों और ग्राहकों तक पहुँचने का अवसर।

सीखने का अवसर: नवीनतम तकनीक और व्यापार मॉडल्स से परिचय।

निवेश की संभावनाएँ: फंडिंग, वेंचर कैपिटल और ट्रेड फाइनेंस के जरिए विस्तार के अवसर।

संयुक्त उपक्रम (Joint Ventures): महाराष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बीच प्रत्यक्ष सहयोग के अवसर।

इसके लिए किए जा रहे प्रयास

GMBF Global, पुणे की प्रमुख उद्योग संस्थाओं, युवा उद्यमियों और व्यावसायिक समूहों से लगातार संवाद कर रही है ताकि उन्हें महाबिज़ 2026 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

पुणे की कंपनियों को अर्ली बर्ड डिस्काउंट (20% छूट) के साथ पंजीकरण का अवसर दिया जाएगा — यह ऑफर 30 नवम्बर 2025 तक मान्य है।

इस वर्ष की विशेषताएँ

अब तक के आठ आयोजनों की तुलना में महाबिज़ 2026 का स्वरूप और भी व्यापक एवं वैश्विक होगा।

15 से अधिक देशों की भागीदारी

800 से अधिक उद्यमियों का सहभाग

तकनीक, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर विशेष फोकस

पहली बार “Young Leaders Panel” और “Buyer–Seller Meet” जैसे विशेष सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

GMBF Global का दृष्टिकोण

“महाबिज़ केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि यह महाराष्ट्र के उद्योग जगत और विश्व के अवसरों के बीच एक सेतु है,” ऐसा कहना है GMBF Global के अध्यक्ष डॉ. सुनील मांजरेकर का।

उन्होंने कहा, “पुणे जैसे शहरों के उद्यमियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए, क्यों

कि आने वाले दशक में व्यापारिक वृद्धि का आधार वैश्विक अवसर ही होंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button