अपराधइटावा

ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

इटावा, (विशाल समाचार)

इटावा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक नकली पिस्तौल, ठगी की राशि ₹45,000 एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP75 CT 6577) बरामद की है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई।

घटना का विवरण

थाना जसवंतनगर क्षेत्र के निवासी शिवम आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने डेटिंग एप के माध्यम से बातचीत कर उन्हें मिलने के लिए बुलाया और वहां पहुंचने पर मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उनके मोबाइल से पासवर्ड पूछकर ₹45,000 की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

इस संबंध में थाना जसवंतनगर में मु.अ.सं. 406/2025 धारा 115(2)/127(2)/351(3)/308(5) BNS व 66D IT Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा 12 नवम्बर की रात्रि सरायभूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने अपने साथी बूटे उर्फ प्रदीप के साथ मिलकर 9 नवम्बर को एक व्यक्ति को डेटिंग एप के जरिये बुलाया था। उसे नकली पिस्तौल दिखाकर डराया गया और उसके मोबाइल से ₹45,000 gaming app ultrawin में ट्रांसफर करा लिए गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. आलोक परिहार उर्फ राहुल पुत्र ब्रजपाल सिंह, निवासी बनकटी बुजुर्ग, थाना जसवंतनगर।

2. विपुल द्विवेदी पुत्र अजय द्विवेदी, निवासी नेविल रोड, थाना कोतवाली।

3. कृष्णेश मिश्रा पुत्र स्व. नीलम मिश्रा, निवासी एसडी फील्ड कॉलोनी, थाना कोतवाली।

बरामदगी,चार मोबाइल फोन,एक नकली पिस्तौल,₹45,000 नगद,स्विफ्ट डिजायर कार (UP75 CT 6577),पुलिस टीम,थानाध्यक्ष उ0नि0 कमल भाठी, उ0नि0 ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 शुभम वर्मा, का0 रवि कुमार, का0 शुभम पंवार एवं का0 जालन्धर सिंह शामिल रहे।

पुलिस की अपील

इटावा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या डेटिंग एप पर अजनबियों के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹10,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button