रीवा

गरीबों को कपड़े वितरित कर मनाई गई भगवान बिरसा मुण्डा जयंती 

गरीबों को कपड़े वितरित कर मनाई गई भगवान बिरसा मुण्डा जयंती 

 

रीवा विशाल समाचार. भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देशभर में मनाई गई। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जनशिक्षण संस्थान सुदूर पहाड़ी अंचल में बसे करियाझर गांव में गरीब जनजातीय परिवारों को कपड़े वितरित करके भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई। ग्राम करियाझर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र मिश्र ने बिरसा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि श्री बिरसा मुण्डा केवल जनजातियों के ही नहीं पूरे देश के गौरव और नायक हैं। उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष में बढ़चढ़कर भाग लेते हुए कठोर यातनाएं झेली। बिरसा मुण्डा ने छोटा नागपुर क्षेत्र में जनजातियों को संगठित करके अंग्रेजों के विरूद्ध सफल आंदोलन चलाया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सुनील शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा संघर्ष और बलिदान के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सबको प्रेरणा देता है। आदिवासी युवा जन शिक्षण संस्थान से जुड़कर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में सीमा तिवारी, राज्यवर्धन तिवारी, राजेश मिश्रा, अर्पित कुशवाहा, अच्छेलाल वर्मा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button