इटावा

इटावा में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 शुरू, 4 दिसम्बर तक घर–घर पहुंचेगी टीम

इटावा में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 शुरू, 4 दिसम्बर तक घर–घर पहुंचेगी टीम

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

इस पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद की 199–जसवंतनगर, 200–इटावा तथा 201–भरथना (अजा) विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का SIR (Special Intensive Revision) करवाया जा रहा है।

बीएलओ के माध्यम से घर–घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा।

पुनरीक्षण कार्य से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या मार्गदर्शन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, इटावा में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित किया गया है। संपर्क के लिए निम्न नंबर उपलब्ध हैं—

फोन: 05688–250026, 05688–254538

टोल फ्री नंबर: 1950

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते व आयु संबंधी विवरण की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने हेतु बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और आवश्यक होने पर ऊपर दर्ज नंबरों पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button