इटावा

विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध खनन पर सख़्ती

विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध खनन पर सख़्ती

 

इटावा, शिवराज सिंह राजपूत 

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मंत्री ने मिशन शक्ति केंद्रों के व्यापक प्रचार-प्रसार, जनता की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा अवैध खनन पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार, पेंशन योजनाओं हेतु विशेष अभियान, आयुष्मान योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में इलाज की जांच, विद्युत मीटर संबंधी अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई तथा पीएम श्री विद्यालयों व सीएचसी के निरीक्षण के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button