सीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी जिले के जीएनएम स्कूल मधुबन डुमरा में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम, बीएमएंडई और भंडारपाल के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति सीतामढ़ी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार द्वारा किया गया, साथ में डी पी एम असित रंजन, डी पी सी दिनेश कुमार, डी एम एंड ई संतोष कुमार सहित पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार , कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार और विकेश कुमार तथा पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक विनय कुमार सिंह और अनुज मिश्र ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया ।

 

इस प्रशिक्षण में इन्वेंट्री मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें भाग लेने वालों को स्टॉक मैनेजमेंट, स्टोरकीपिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में इन्वेंट्री मैनेजमेंट को बेहतर बनाना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना था।

 

ड्रग्स और वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (e-Aushadhi)इस अवसर पर e-Aushadhi के बारे में भी जानकारी दी गई, जो एक वेब-आधारित दवा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक दवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता लाना है। यह प्रणाली दवाओं की खरीद, भंडारण, और वितरण को सुव्यवस्थित करती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है ।

 

e-Aushadhi की विशेषताओं में ऑटोमेटेड स्टॉक मैनेजमेंट, क्वालिटी कंट्रोल, वितरण प्रबंधन, और रिपोर्टिंग और विश्लेषण शामिल हैं।परिवार नियोजन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (FP-LMIS)इसके अलावा, FP-LMIS के बारे में भी जानकारी दी गई, जो एक व्यापक सूचना प्रबंधन प्रणाली है जो परिवार नियोजन सेवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह प्रणाली गर्भनिरोधक और अन्य परिवार नियोजन उत्पादों की उपलब्धता और वितरण को सुनिश्चित करती है।

FP-LMIS की विशेषताओं में इन्वेंटरी मैनेजमेंट, डेटा विश्लेषण, और सप्लाई चेन मैनेजमेंट शामिल हैं।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में इन्वेंट्री मैनेजमेंट को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button