दोपहिया वाहनों के लिए नई आकर्षक पंजीकरण श्रृंखला, अग्रिम आवेदन व नीलामी प्रक्रिया घोषित
पुणे: मोहन सिंह तोमर
प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ), पुणे द्वारा दोपहिया वाहनों के लिए नई पंजीकरण श्रृंखला प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत आकर्षक एवं पसंदीदा पंजीकरण नंबरों को निर्धारित शुल्क पर अग्रिम आवेदन एवं नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आरक्षित किया जा सकेगा।
दोपहिया वाहनों के लिए पसंदीदा नंबरों हेतु आवेदन 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित नीलामी डीडी 31 दिसंबर 2025 को दोपहर 2.30 बजे तक जमा होंगे तथा उसी दिन दोपहर 4 बजे सहकार सभागृह में नीलामी आयोजित की जाएगी।
आरटीओ ने बताया कि नीलामी के पश्चात शेष पसंदीदा नंबरों का वितरण ऑनलाइन माध्यम से https://fancy.parivahan.gov.in पोर्टल के जरिए किया जाएगा, जिसके लिए नागरिकों को कार्यालय में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।



