पूणे

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस हेतु मासिक दौरा कार्यक्रम घोषित

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस हेतु मासिक दौरा कार्यक्रम घोषित

पुणे, विशाल सिंह 

जनवरी 2026 में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (पक्का अनुज्ञप्ति) जारी किए जाने के उद्देश्य से पिंपरी-चिंचवड उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय द्वारा खेड, मंचर, जुन्नर, वडगांव मावल एवं लोणावळा में मासिक दौरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पिंपरी-चिंचवड उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने दी।

स्थायी लाइसेंस की परीक्षा के लिए खेड में 5, 6 एवं 7 जनवरी, मंचर में 12, 13 एवं 14 जनवरी, जुन्नर में 19, 20 एवं 21 जनवरी, वडगांव मावल में 27 एवं 28 जनवरी तथा लोणावळा में 29 एवं 30 जनवरी 2026 को परीक्षण आयोजित होंगे। इसके लिए आवेदन कोटा 31 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button