सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, चोर की तस्वीर उपलब्ध

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, चोर की तस्वीर उपलब्ध

सीतामढ़ी: कुणाल किशोर संवाददाता 

शहर के बड़ी बाजार स्थित गुरुकुल डिग्री कॉलेज के बाहर से एक अज्ञात शातिर चोर द्वारा Hero Glamour (नंबर BR55B 8661) मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। घटना के बाद चोर की तस्वीर उपलब्ध है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पीड़ित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त बाइक या संदिग्ध चोर के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वह तुरंत सीतामढ़ी पुलिस को सूचित करे।

गौरतलब है कि सीतामढ़ी में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का भी खुलासा किया था, इसके बावजूद चोर सक्रिय बने हुए हैं।

जानकारी देने के लिए नागरिक सीतामढ़ी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 06228-222222 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि चोर की गिरफ्तारी हो सके और वाहन मालिक को उसकी बाइक वापस मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button