एलएंडटी फाइनेंस ने लॉन्च की ‘सचेत विद सचेत’ पहल, साइबर सुरक्षा के जरिए स्मार्ट वित्तीय फैसलों पर दिया जोर
पुणे: देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) ने ‘सचेत विद सचेत’ नामक एक साइबर सुरक्षा पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को डिजिटल वित्तीय दुनिया में सुरक्षित तरीके से निर्णय लेने के लिए जरूरी जानकारी और टूल्स से सशक्त बनाना है। एलटीएफ के फाइनेंशियल अवेयरनेस मैस्कॉट सचेत कुमार के एनिमेटेड अवतार के जरिए यह पहल इंटरैक्टिव टेक्नोलॉजी और गेमिफाइड लर्निंग को जोड़ती है, ताकि नए साल 2026 में सुरक्षित डिजिटल आदतों को बढ़ावा दिया जा सके।
एलटीएफ ने इसके लिए Ltfsachet.in नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां उपयोगकर्ता स्कैम से बचाव के लिए सीख सकते हैं और खुद को तैयार कर सकते हैं। इसका प्रमुख फीचर लिंक वेरिफिकेशन टूल है, जिसकी मदद से संदिग्ध यूआरएल को जांचा जा सकता है। यह टूल गूगल सेफ ब्राउजिंग और चैटजीपीटी एपीआई की मदद से जोखिम के स्तर को रंगों के जरिए दर्शाता है— हरा (कोई जोखिम नहीं), नारंगी (मध्यम खतरा) और लाल (उच्च जोखिम या स्कैम)।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर यूपीआई सुरक्षा, डीपफेक, फिशिंग, एडवांस फीस स्कैम जैसे विषयों पर आधारित गेमिफाइड क्विज़ भी उपलब्ध हैं। वास्तविक जीवन से जुड़े इन परिदृश्यों को सही तरीके से पूरा करने पर उपयोगकर्ताओं को ‘सचेत शील्ड’ डिजिटल बैज दिया जाता है, जो उन्हें ‘स्कैम-स्मार्ट’ के रूप में पहचान देता है।
माइक्रोसाइट पर एक डिजिटल लर्निंग लाइब्रेरी भी उपलब्ध है, जिसमें स्कैम से बचाव से जुड़े प्रैक्टिकल मॉड्यूल्स और पहले जारी किए गए वित्तीय जागरूकता वीडियो शामिल हैं, ताकि लोग रोजमर्रा के डिजिटल खतरों को पहचान सकें और उनसे खुद को सुरक्षित रख सकें।
एलटीएफ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कविता जगतियानी ने कहा, “आज लगभग हर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता किसी न किसी रूप में स्कैम का शिकार बन रहा है। ठग अब इतनी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। जो लोग डिजिटल रूप से कम जानकार हैं, वे सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। ‘सचेत विद सचेत’ के जरिए हमारा प्रयास है कि हर नागरिक को जागरूक और सशक्त बनाया जा सके, ताकि ‘स्कैम-स्मार्ट’ होना एक सामान्य आदत बन सके।”
इस पहल को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए एलटीएफ ने सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर आधारित रणनीति भी अपनाई है। इसके तहत पॉडकास्ट-स्टाइल कंटेंट तैयार किया गया है, जहां इन्फ्लुएंसर्स एनिमेटेड कैरेक्टर सचेत कुमार को खास मेहमान के रूप में आमंत्रित कर नए साल 2026 के लिए स्कैम-सेफ संकल्प साझा करते हैं। इसके साथ ही, स्ट्रीट-लेवल वॉक्स पॉप इंटरव्यू के जरिए आम लोगों से धोखाधड़ी को लेकर बातचीत की जाती है और स्कैम-स्मार्ट साबित होने वालों को सचेत शील्ड ट्रॉफी भी प्रदान की जाती है।

