Uncategorized

कलेक्टर मऊगंज ने 6 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

कलेक्टर मऊगंज ने 6 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मऊगंज संजय कुमार जैन जिले में लोक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश दिए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जारी किए गए हैं। आदतन अपराधियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी द्वारा दिए गए जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ लल्लू केवट पिता हरिवंश केवट आयु 45 वर्ष निवासी ग्राम बरावं, सद्दाम हुसैन पिता अब्दुल बहाव आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम देवरा तथा सोनू उर्फ सानू उर्फ राहुल खान पिता मोहम्मद रफीक खान आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम ठुर्रिहा को जिला बदर के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह अजय सिंह उर्फ अज्जू पिता वंशगोपाल सिंह आयु 30 वर्ष निवासी गनिगवां, पुरूषोत्तम उर्फ पारितोष पाण्डेय पिता राजकुमार पाण्डेय आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरवा टिकरी तथा ऋगवेश मिश्रा उर्फ डिल्लू पिता नीरज उर्फ चंद्रिका प्रसाद मिश्रा आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम घुरेहटा को भी जिला बदर के आदेश दिए गए हैं। इन सभी आदतन अपराधियों के विरूद्ध थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आमजनता की सुरक्षा तथा लोक शांति बनाए रखने के लिए इनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button