Uncategorized

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

मऊगंज विशाल समाचार. महिला एवं बाल विकास परियोजना हनुमना क्रमांक 2 के तत्वाधान में ग्राम पंचायत हाटा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिका भ्रूण हत्या बंद करने, बाल विवाह रोकने, बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी द्वारा “स्वागत लक्ष्मी कार्यक्रम” के तहत बेटियों के जन्म पर उत्सव बनाने के लिए प्रेरित किया गया । विकासखंड समन्वयक सर्वेश सिंह गहरवार द्वारा “बेटी नारी चौपाल कार्यक्रम” के तहत नारी सशक्तीकरण एवं बच्चियों की पढ़ाई के प्रति माता पिता का समर्पित योगदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं किशोरी बालिकाओं ने बघेली लोकगीत गाकर बेटी जन्मोत्सव मनाया। लोगों को शपथ के माध्यम से बाल विवाह रोकथांभ हेतु प्रतिबद्ध किया गया। इस अवसर पर परमानंद गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के साथ ग्राम की गर्भवती महिलाएं,धात्री महिलाएं, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button