पूणेराजनीति

पुणे फुलेनगर–नागपुरचाल प्रभाग क्रमांक 2 में भाजपा की प्रचार रैली, हल्दी-कुमकुम एवं कोपरा सभाओं का आयोजन

 पुणे फुलेनगर–नागपुरचाल प्रभाग क्रमांक 2 में भाजपा की प्रचार रैली, हल्दी-कुमकुम एवं कोपरा सभाओं का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता

पुणे :पुणे महानगरपालिका चुनाव के अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 2 फुलेनगर–नागपुरचाल में भारतीय जनता पार्टी एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के उम्मीदवारों द्वारा व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया। भाजपा–आरपीआई आठवले गुट की उम्मीदवार एडवोकेट रेणुका चलवादी, सुभाष वाघमोडे, राहुल जाधव तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवार अदिति बाबर की ओर से आज दत्त मंदिर, इंदिरानगर, फुलेनगर और शांति नगर परिसर में भव्य प्रचार रैली निकाली गई।

प्रचार रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा सभी उम्मीदवारों का पारंपरिक रूप से औक्षण किया गया। इसके पश्चात स्वातंत्र्यवीर तरुण मंडल, गणपति चौक एवं नागपुरचाल क्षेत्र में उम्मीदवार रेणुका चलवादी की ओर से महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुराधा चव्हाण, वैशाली ठाकूर, उषा पवार के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं रेणुका चलवादी के समक्ष रखीं। इस अवसर पर रेणुका चलवादी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं और जनता को उन्हें बहुमत से विजयी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की प्रमुख समस्याओं में रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं, नियमित एवं समय पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा महानगरपालिका के स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शामिल है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

 

इसके अलावा शांति नगर स्थित बुद्ध विहार के पास तथा पंचशील नगर क्षेत्र में कोपरा सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी, पूर्व नगरसेवक भगवानराव जाधव, हर्षद जाधव, डॉ. योगेश कदम, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र सचिव बालासाहेब जानराव, विनोद टोपे, सागर कांबळे एवं चंद्रकांत नाईक उपस्थित रहे।

 

सभी कार्यक्रमों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button