Uncategorized

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल मऊगंज का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल मऊगंज का किया निरीक्षण

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सिविल अस्पताल मऊगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माणाधीन दो सौ बिस्तर वाले अस्पताल भवन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल भवन का कार्य तेजी से कराएं ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही आवश्यक एवं उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और गुणवत्ता मानकों का विशेष रूप से पालन कराएं। अस्पताल में स्वच्छता आवश्यक है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें जिससे संक्रमण की संभावना न रहे। परिसर में नियमित सफाई, और कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

कलेक्टर ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण काउंटर, लैब एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दवाओं और जांच सुविधाओं की उपलब्धता और आवश्यक उपकरणों के सुचारू संचालन पर ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र मरीजों तक पूरी पारदर्शिता और तत्परता से पहुंचाएं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं गंभीर रोगियों की विशेष देखभाल सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया, बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला सहित अन्य चिकित्सक और एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button