Uncategorized

मऊगंज जिले में 733 टन यूरिया तथा 1502 टन डीएपी है उपलब्ध

मऊगंज जिले में 733 टन यूरिया तथा 1502 टन डीएपी है उपलब्ध

 

मऊगंज विशाल समाचार. किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था की गयी है। मऊगंज जिले में सहकारी समिति विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं के पास 8 जनवरी की स्थिति में 733 टन यूरिया तथा 1502.76 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके साथ-साथ जिले में 1467.85 टन एनपीके, 15.95 टन एमओपी तथा 1134.20 टन सिंगल सुपर फास्फेट भी उपलब्ध है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि अब तक किसानों को 8197.57 टन यूरिया तथा 3264.78 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को 3133.72 टन एनपीके, 9.08 टन पोटाश खाद तथा 1318.11 सिंगल सुपर फास्फेट खाद का वितरण किया जा चुका है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। किसानों को ई टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button