इटावाशिक्षा

इटावा में फ्लाईओवर निर्माण हेतु यातायात डायवर्जन को मिली अनुमति

इटावा में फ्लाईओवर निर्माण हेतु यातायात डायवर्जन को मिली अनुमति

कचौराघाट रोड व आगरा–इटावा ओल्ड जीटी रोड पर पिलर निर्माण के दौरान सुचारू रहेगा यातायात

इटावा: विशाल समाचार 

अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इटावा में प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना के अंतर्गत कचौराघाट रोड तथा आगरा–इटावा ओल्ड जीटी रोड पर क्रमशः RUB संख्या 1 एवं RUB संख्या 14 पर निर्माण कार्य कराया जाना है।

यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार पिलर निर्माण किया जाएगा तथा पिलर के दोनों ओर से यातायात का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था।

उक्त विषय में उप जिलाधिकारी, सदर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर, इटावा से प्राप्त आख्या के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े आरई श्री दिलीप नायक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में यह स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार पिलर निर्माण के साथ-साथ यातायात दोनों ओर से सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

उप जिलाधिकारी, सदर इटावा द्वारा पत्र संख्या 1652 दिनांक 29.12.2025 तथा क्षेत्राधिकारी नगर की आख्या दिनांक 20.11.2025 में रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार कार्य कराए जाने की संस्तुति की गई थी।

तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय के आदेश दिनांक 07.01.2026 के द्वारा उपरोक्त आख्या के आधार पर कचौराघाट रोड एवं आगरा–इटावा ओल्ड जीटी रोड पर RUB संख्या 1 एवं RUB संख्या 14 पर निर्माण कार्य हेतु निर्धारित यातायात डायवर्जन को अनुमति प्रदान कर दी गई है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्माण अवधि के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button