खेलपूणे

एम्प्रेस बॉटनिकल गार्डन में बच्चों के लिए चित्रकला व हस्तलेखन प्रतियोगिता

एम्प्रेस बॉटनिकल गार्डन में बच्चों के लिए चित्रकला व हस्तलेखन प्रतियोगिता

पुणे: विशाल सिंह

एम्प्रेस बॉटनिकल गार्डन, पुणे की ओर से रविवार, 18 जनवरी 2026 को बच्चों के लिए चित्रकला एवं हस्तलेखन (हैंडराइटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता रेसकोर्स स्थित एम्प्रेस बॉटनिकल गार्डन, पुणे–411001 में आयोजित होगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

चित्रकला प्रतियोगिता 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। चित्रकला का विषय स्थल पर ही बताया जाएगा तथा कागज आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागियों को अपना ड्रॉइंग बोर्ड एवं रंग सामग्री स्वयं लानी होगी।

इसके अलावा हस्तलेखन प्रतियोगिता दोपहर 12 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए कागज एवं लेखन सामग्री आयोजकों द्वारा दी जाएगी, जबकि प्रतिभागियों को राइटिंग बोर्ड तथा पेन या पेंसिल स्वयं लानी होगी।

यह प्रतियोगिता Friends of Botanical Garden, Pune द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं सुंदर लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button