अवार्डपूणे

सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिग में,पुणे के सोहम जोगळेकर 8वें, राधिका मराठे 9वें स्थान पर

सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिग में,पुणे के सोहम जोगळेकर 8वें, राधिका मराठे 9वें स्थान पर

 

पुणे विशाल समाचार: दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया। इस परीक्षा में आईसीएमएआई पुणे शाखा का कुल परिणाम 54.40 प्रतिशत रहा है। पुणे के सोहम जोगळेकर (AIR 8) और राधिका मराठे (AIR 9) ने ऑल इंडिया रैंकिग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

 

इस उपलब्धि पर आईसीएमएआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएमए नीरज जोशी, वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (डब्ल्यूआईआरसी) के सचिव सीएमए चैतन्य मोहरीर, आईसीएमएआई पुणे शाखा के अध्यक्ष सीएमए श्रीकांत ईप्पलपल्ली, उपाध्यक्ष सीएमए राहुल चिंचोळकर, सचिव सीएमए हिमांशू दवे, कोषाध्यक्ष सीएमए तनुजा मंत्रवादी, पूर्व अध्यक्ष सीएमए निलेश केकाण, सीएमए नागेश भागणे सहित कार्यकारिणी सदस्य सीएमए अमेय टिकले, सीएमए अनुजा दाभाडे और सीएमए निखिल अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। सफल विद्यार्थियों के सम्मान समारोह 24 जनवरी 2026 को कर्वेनगर स्थित सीएमए भवन में आयोजित किया जाएगा।

 

सीएमए नीरज जोशी ने कहा कि कॉस्ट अकाउंटेंसी के क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों में इस कोर्स के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के परिणामों में महाराष्ट्र के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

 

आईसीएमएआई पुणे शाखा के अध्यक्ष सीएमए श्रीकांत ईप्पलपल्ली ने कहा कि राष्ट्रीय मेरिट सूची में पुणे के दो विद्यार्थियों का स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पुणे शाखा विद्यार्थियों को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग में करियर बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button