Uncategorized

आम जनता को साफ और शुद्ध पेयजल देना हमारी प्रतिबद्धता है – मुख्यमंत्री

आम जनता को साफ और शुद्ध पेयजल देना हमारी प्रतिबद्धता है – मुख्यमंत्री

जल सुनवाई के माध्यम से पेयजल से जुड़ी समस्याओं का निदान करें – मुख्यमंत्री

 

मऊगंज विशाल समाचार. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को साफ और शुद्ध पेयजल देना हमारी प्रतिबद्धता है। पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई कराएं। प्रदेश भर में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक तथा 1 मार्च से 31 मार्च तक दो चरणों में पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान हर पेयजल स्रोत तथा हैंडपंप के पानी की जांच कराएं। पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करें। विभाग द्वारा जारी जल रेखा ऐप का उपयोग करके पाइपलाइन के लीकेज की जांच कराएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हर मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन करके आम जनता की पेयजल संबंधी समस्याओं का निदान करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की नल जल योजनाओं के माध्यम से दिए जाने वाले पानी की उपभोक्ता के घर जाकर टेस्टिंग करें। किट के माध्यम से भी पानी की गुणवत्ता की जांच कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई तक चलाये जाने वाले जल सुरक्षा, जल संरक्षण और जल सुनवाई अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दें। आम जनता को भी इस अभियान से जोड़ें। आम जनता को हर हाल में साफ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं। पानी की आपूर्ति की सतत निगरानी की व्यवस्था करें। बैठक में अभियान के संबंध में बिदुवार जानकारी दी गई।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल

हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button