Uncategorized

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन मऊगंज में आज

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन मऊगंज में आज

 

मऊगंज विशाल समाचार. शासन द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना संचालित की गई है। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जाता है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। योजना के तहत मऊगंज जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन 23 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। समारोह शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राजेन्द्र मिश्र शामिल होकर नवयुगलों को आशिर्वाद देंगे। समारोह में जनपद अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम सिंह, जनपद अध्यक्ष हनुमना श्री गोविंद नारायण तिवारी, जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी श्रीमती ममता तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज श्री बृजवासी पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हनुमना श्री आशुतोष गुप्ता सोनू तथा नगर परिषद अध्यक्ष नईगढ़ी श्रीमती नागिता गुप्ता भी शिरकत करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button