
एम्प्रेस गार्डन में भव्य पुष्पप्रदर्शन, नागरिकों की भारी उपस्थिति
पुणे | विशाल समाचार संवाददाता
पुणे के ऐतिहासिक एम्प्रेस गार्डन में इस वर्ष भी भव्य पुष्पप्रदर्शन का आयोजन किया गया। रविवार होने के कारण नागरिकों ने प्रदर्शन स्थल पर खूब जुटान किया और रंग-बिरंगे फूलों की तस्वीरें अपने फोन और कैमरों में कैद की।
प्रदर्शन में महात्मा गांधी की फोटो की हरे और लाल रंग के पौधों से हूबहू प्रतिकृति बनाई गई, जिसे देखकर पर्यटक और नागरिक बहुत प्रभावित हुए। लोग प्रदर्शन के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर फूलों के रंग और डिज़ाइन का आनंद ले रहे थे।
साथ ही सोशल मीडिया पर अपने फोटो और पुष्पप्रदर्शन की झलकियाँ साझा करते हुए नागरिकों ने इस आयोजन का आनंद लिया।

