उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
मुंबई, विशाल समाचार संवाददाता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त एवं योजना और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्री अजित आशाताई अनंतराव पवार का आज 28 जनवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने 28 से 30 जनवरी 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (राजशिष्टाचार) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजकीय शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र में जिन सरकारी इमारतों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण बुधवार, 28 जनवरी 2026 को राज्य के सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।



