बिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी रिची पांडे के सख्त निर्देश पर सीतामढ़ी में पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई

जिलाधिकारी रिची पांडे के सख्त निर्देश पर सीतामढ़ी में पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार

दिनांक:31 जनवरी 2026

सीतामढ़ी में पशु तस्करी के विरुद्ध जिला प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिलाधिकारी श्री रिची पांडे को प्राप्त गुप्त सूचना एवं उनके त्वरित और सख्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन एवं SSB की 51वीं बटालियन द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाए जा रहे 121 पशुओं को बरामद किया गया, साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जिलाधिकारी को नेपाल सीमा क्षेत्र से पशु तस्करी की विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारत–नेपाल सीमा पर तैनात SSB की 51वीं बटालियन को अलर्ट किया तथा समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हवा बॉर्डर पर जिला प्रशासन एवं SSB द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि सभी 121 पशुओं को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सटीक रणनीति के कारण तस्करी के इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो सका।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

पशु तस्करी जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button