इटावाउत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू

आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अभिभावकों से आवेदन उपलब्ध कराने की अपील की

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

04 फरवरी 2026 :

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इटावा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के निर्देशों के क्रम में बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अभिभावकों से आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज प्राप्त कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य कर रही हैं। जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने के पश्चात संबंधित बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जाएगा, ताकि उन्हें एवं उनके परिवार को अपार आईडी (APAAR ID) तथा आभा कार्ड (ABHA Card) से जोड़ा जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बच्चों एवं उनके परिवारों को निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके और वे किसी भी योजना से वंचित न रहें।

उन्होंने जनपद के सभी ऐसे अभिभावकों से अपील की है, जिनके बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत हैं और जिनका जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है, वे शीघ्र ही जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक आवेदन संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को उपलब्ध करा दें, ताकि समय रहते जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें प्रदान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button