22 फरवरी को होगा बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर
शिविर की तैयारियों की समीक्षा हेतु 7 फरवरी को बैठक
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान इटावा, उत्तर प्रदेश
पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा, श्रीमती आरती द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि उक्त बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा पूर्व में दिनांक 12 जनवरी 2026 को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं। इन निर्देशों के अनुपालन एवं शिविर की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा हेतु दिनांक 07 फरवरी 2026 को अपरान्ह 04:00 बजे एक समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।
यह समीक्षा बैठक जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
पूर्णकालिक सचिव ने जनपद के समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर की सफलता हेतु अब तक किए गए प्रयासों की अद्यतन स्थिति, किए गए कार्यों का विवरण एवं प्रस्तावित लाभार्थियों की सूची सहित बैठक में उपस्थित हों।

