Shubhrant Kumar Shukla ने लखना नगर पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं को समय से सुनवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने एवं उनकी सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी Shubhrant Kumar Shukla ने नगर पंचायत लखना, इटावा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ए0ई0आए0ओ0 अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कैंपों में उपस्थित होकर अपने नाम का सत्यापन एवं पंजीकरण अवश्य कराएं।
इस अवसर पर तहसीलदार भरथना Dilip Kumar सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


